रिसेप्शनिस्ट - Jasoosi Paheliyan With Answers

रिसेप्शनिस्ट - Riddles in Hindi With Answers -:

इंस्पेक्टर विनय को सूचना मिलती है कि एक होटल में गोली चली है। इंस्पेक्टर विनय उस होटल में पहुँचता है जहाँ एक होटल रिसेप्शनिस्ट को गोली लगी थी।

रिसेप्शनिस्ट ने बताया - इंस्पेक्टर साहब, मैं तो बस मारा ही गया था, उसने मेरे ऊपर गोली चलाई, लेकिन सौभाग्य देखिए वह गोली मेरे बांए कंधे को छू कर निकल गयी।

इंस्पेक्टर विनय ने उसके लहूलुहान कंधे को देखा, वहां से खून निकल रहा था और घाव भी अभी ताज़ा था।

इंस्पेक्टर विनय ने उस जगह का छान बीन की और रिसेप्शन के पीछे के दर्पण की दीवार को देखा, जिसमे से सब कुछ साफ़-साफ दिखाई दे रहा था।

इंस्पेक्टर विनय आया और रिसेप्शनिस्ट से बोला - माफ कीजियेगा, आपसे भूल हो गयी है और आपने सुराग छोड़ दिया है।

उसने अपने सहायक कांस्टेबल को आदेश दिया कि तुरंत इस रिसेप्शनिस्ट को गिरफ्तार करो।

इंस्पेक्टर विनय ने ऐसा क्यों कहा? आपको क्या लगता है इंस्पेक्टर ने उस रिसेप्शनिस्ट को गिरफ्तार क्यों किया।

रिसेप्शनिस्ट - Jasoosi Paheliyan Image बWith Answers

 इंस्पेक्टर विनय को ऐसा क्या सबूत मिल गया कि उसने तुरंत रिसेप्शनिस्ट को गिरफ्तार कर लिया। अगर आपको कुछ समझ में आया तो मुझे कमेंट करके जरूर बताएं और अगर नहीं समझ में आया तो इस पोस्ट को पढ़ते जाइए। नीचे आपको जवाब मिल जाएगा।



Dimagi Paheli & Puzzles Questions and Answers in Hindi -:

उत्तर - इंस्पेक्टर विनय ने जब छानबीन प्रारंभ की तो उसने देखा कि इस रिसेप्शनिस्ट के पीछे का दर्पण वैसा का वैसा ही है, वह टूटा भी नही था। जबकि रिसेप्शनिस्ट वहीं पर खड़ा था और गोली उसके कंधे को छूकर निकल गई थी। जब गोली कंधे को छूकर निकली तो उसको शीशे के दीवार पर ही लगना चाहिए था। जैसे ही गोली सीसे के दीवार पर लगती, दर्पण का दीवार टूट जाता।

वहां पर दर्पण का दीवार सही सलामत था। इसलिए इंस्पेक्टर विनय को लगा कि यह रिसेप्शनिस्ट झूठ बोल रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Close Menu