असली बादशाह की पहचान - Dimagi Paheli With Answer

असली बादशाह की पहचान - Riddles in Hindi With Answers -:

अकबर और बीरबल का आप लोगों ने किस्सा तो सुना ही होगा। बीरबल अपनी हाजिर जबाबी के लिए इतने अधिक प्रसिद्ध थे कि अकबर ने उन्हें अपने दरबार में उन्हें नौ रत्नों में शामिल कर लिया था। ऐसे ही एक दिन अकबर अकबर को ही पता चला कि उसके राज्य में एक ऐसा व्यक्ति है जो बहुत ही होशियार है ओ अपनी हाजिर जवाब के लिए प्रसिद्ध है । अकबर ने भी बीरबल की बुद्धि की परीक्षा लेनी चाहिए।

बादशाह अकबर ने एक सोची समझी चाल चली और उसने अपने जैसे ही 8 और लोगों को तैयार करके, भेष--भूसा पहनाकर बादशाह बना लिया। वे सभी बादशाह अकबर के हमशक्ल लग रहे थे। बादशाह ने उन्हें सब कुछ बता दिया और समझा दिया कि उन्हें सब कुछ मेरे जैसा ही करना है और जब बीरबल आये तो ऐसा प्रतिक्रिया देना है कि वही आठो लोग स्वंय बादशाह है। तब देखते हैं क्या बीरबल असली बादशाह को पहचान पाएगा? लोगों ने भी ऐसा ही किया।

बीरबल को दरबार में बुलाया गया और उससे कहा गया कि इन बैठे 9 लोगों में असली बादशाह कौन है, तुम असली बादशाह को पहचान लोगे तो तुम्हें खूब सारा इनाम दिया जाएगा।

बीरबल ने कुछ समय तक 9 लोगों को देखा और फिर बता दिया क्या असली बादशाह कौन है।


असली बादशाह की पहचान - Dimagi Paheli Image With Answer


अगर आप बीरबल की जगह होते तो क्या करते। असली बादशाह को कैसे पहचानते? बीरबल ने तो बहुत ही आसानी के साथ केवल देखकर ही असली बादशाह की पहचान बता दी। लेकिन क्या आपके पास ऐसी कोई तरकीब है, जिससे असली बादशाह को पहचाना जा सके। अगर कुछ आईडिया है तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

पहले प्रश्न को अच्छी तरह पढ़न लें,  सोच लें, समझ लें और बताने का प्रयास करें। अगर आप इस प्रश्न का उत्तर नहीं दे पाएंगे तो कोई बात नही, हम पोस्ट को नीचे तक पढ़कर कि आखिर में बीरबल ने असली बादशाह को कैसे पहचान लिया?


Dimagi Paheli & Puzzles Questions and Answers in Hindi -:

उत्तर - जब बीरबल दरबार में आए हैं तो उन्होंने अपने सामने 9 राजा को बैठे देखा, कुछ समय तो वही विचलित हो गए परंतु उन्होंने अपना दिमाग लगाया और अपने हाजिर जवाबी से तुरंत असली बादशाह को पहचान लिया।

जब बादशाह अकबर ने पूछा कि तुमने असली बादशाह की पहचान कैसे की तो उन्होंने कहा - महाराज आप लोगों को देखकर मैं हैरान रह गया परंतु मेरे दिमाग में आया कि असली तो असली ही होता है। मैने सभी लोगों को ध्यान से देखा, वह सभी लोग आपकी नकल करने का प्रयास कर रहे थे।

मैन देखा कि वे सभी आपको देखकर ही, आपके जैसा व्यवहार कर रहे थे और आपके तौर तरीके का इस्तेमाल कर रहे थे। उन सब में केवल एक आप ही थे जो किसी की भी नकल नही कर रहा था और न ही किसी की तरफ देखकर नकल करने का प्रयास कर रहा था। इन सब के कारण ही मैं असली बादशाह को ढूंढने में कामयाब हो सका।

Post a Comment

0 Comments

Close Menu