केक के 3 बार मे आठ टुकड़े - Dimagi Paheli With Answer

केक के 3 बार मे आठ टुकड़े - Riddles in Hindi With Answers -:

टुन्नू के बहन का आज Birthday था वह दुकान पर केक खरीदने के लिए गया। जब उसने दुकानदार से केक मांगा तो दुकानदार ने कहा कि अभी केक बन रहा है, केक बनाने में 5 मिनट का समय और लगेगा तब तक आप आराम से बैठिए। टुन्नू चुपचाप दुकान पर जाकर बैठ गया। तब दुकानदार ने कहा जब तक केक में बन रहा है तब तक मेरे एक सवाल का जवाब दीजिए। टुन्नू कहा ठीक है आप पूछे। तब दुकानदार से सवाल पूछा कि -

एक गोलाकार केक को 8 बराबर-बराबर टुकड़ो में काटना है। परंतु शर्त यह है कि आप उसे केवल तीन बार ही कर सकते हैं। तो आप उसे कैसे काटेंगे?

टुन्नू सवाल सुनकर दंग रह गया और उसने कहा कि यह संभव नहीं है, तब दुकानदार ने कहा- आपने थोड़ा सा भी दिमाग लगाया नहीं और आप कह रहे हैं कि यह संभव नहीं है। यह संभव है, केक को तीन बार काटकर 8 बराबर टुकड़ों में काटा जा सकता है।



क्या आप इस दिमागी पहेली का जवाब जानते हैं क्योंकि उसको 8 भागों बराबर बराबर, केवल 3 बार काटकर भी काटा जा सकता है। आइए इसके बारे में जानकारी लेते हैं।



Dimagi Paheli & Puzzles Questions and Answers in Hindi -:

उत्तर - जी हां, बिल्कुल काटा जा सकता है। वह भी केवल 3 बार Cut करके 8 बराबर भागों में काटा जा सकता है। वह भी केवल 1 तरीके से नहीं तो 2 तरीके काटा जा सकता है।


पहला तरीका -

सबसे पहले केक की मोटाई नापकर और पूरे केक को एक बार में उसकी मोटाई काट दीजिए। अब केक के दो बराबर टुकड़े हो गए हैं, जो ऊपर नीचे हैं तथा दो बराबर भागों में केक कट चुका है। अब आप केक को Horizontal और Vertical के रूप में दो बार काट दीजिये।

अर्थात अब केक को ऊपर से दो बराबर भागो में काटना है। अब केक को काट गए अक्ष से उसके लंबवत Cut दीजिये। इस तरह आप अब तक 3 बार केक को काट चुके हैं और वह 8 टुकड़ो में बराबर बराबर बंट चुका है।


दूसरा तरीका -

केक को दो बराबर भागो में Horizontal और Vertical के रूप में दो बार काट दीजिये। इस प्रकार आपके पास केक के चार टुकड़े हो जाएंगे। अब इन चारों टुकड़ों को एक बराबर करके व ऊपर-नीचे करके व्यवस्थित कीजिए। अब केक के बीचो-बीच में से चारों टुकड़ों को काट दीजिये। इस प्रकार के काटने से केक आठ बराबर भागों में कट जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments

Close Menu