शेर, बकरी, घास - Dimagi Paheli With Answer

शेर, बकरी, घास - Riddles in Hindi With Answers -:

नदी के पास एक व्यक्ति खड़ा है, उस खड़े आदमी के पास एक शेर, एक बकरी और एक घास का गट्ठर हैं। अगर वो आदमी पास नही होगा तो शेर बकरी को खा जायेगा और बकरी अगर मौका पाएगी तो घास को खा जाएगी।

उस व्यक्ति को नदी पार करना है और उसके पास एक नाव हैं जिसमे उसके अलावा एक समय में सिर्फ एक पशु या वस्तु नदी पर कर सकता हैं। अगर वह शेर, बकरी और घास के गट्ठर में किसी भी दो चीज को नाव में लेकर जाएगा तो नाव डूब जाएगी।


शेर, बकरी, घास - Dimagi Paheli Image With Answer


उस व्यक्ति को किसी भी हाल में नदी पार करनी है और सभी को नदी के उस पार सही सलामत पहुंचाना है। उसके पास यह अवसर है कि वह नदी में आवश्यकता अनुसार कितनी भी बार, नदी के इस पार या उस पर आ जा सकता है।

अब वह व्यक्ति नदी कैसे पार करेगा, क्या आप उसकी मदद कर सकते हैं। अगर आप उसकी सहायता कर सकते हैं, तो हमें भी Comment करके बताइए कि आप उसकी मदद कैसे कर सकते हैं। दिमाग लगाइए और सोचिए कि यह सम्भव कैसे है?

अगर आप नहीं समझ पा रहे हैं, नहीं सोच पा रहे हैं तो कोई बात नहीं, हम और आप मिलकर इस समस्या का समाधान ढूंढ निकालेंगे।



Dimagi Paheli & Puzzles Questions and Answers in Hindi -:

उत्तर - प्रश्न पूछा गया है कि व्यक्ति केवल एक बार में, एक ही वस्तु को नाव में ले जा सकता है। आइए जानते हैं यह पहेली, कैसे बुझेगी।

जैसा कि हम लोग जानते हैं कि शेर बकरी को ही खा सकता है वह घास को नही खायेगा और बकरी घास को खाती है वह इसके अलावा कुछ नही कर सकती है। इसी बात का हम लोग फायदा उठाएंगे।

हम सबसे पहले नाव में बकरी को ही लेकर उस पार चले जाते हैं। जिससे अब शेर, घास नहीं खा सकता है। अब उस पर बकरी को हम छोड़ देंगे और खाली नाव लेकर आएंगे।

इस बार हम घास को नदी के उस पार लेकर के जाएंगे और बकरी को अपने साथ इस पार लेते आएंगे। नदी के उस पार केवल अब घास है।

इस बार हम शेर को लेकर नदी के उस पार जाएंगे और छोड़ कर के आएंगे। इस तरह नदी के उस पार शेर और घास होंगे तथा इस तरफ बकरी अकेली होगी।

अब इस बार नदी के इस पार से हम बकरी को भी साथ लेकर के जाएंगे। इस प्रकार अब हम देखते हैं कि शेर बकरी और घास तीनों ने नदी पार कर लिया है।

आपको यह पहेली कैसी लगी हमें Comment करके जरूर बताएं।

Post a Comment

0 Comments

Close Menu