सोने की चेन की चोरी - Paheliyan With Answers

सोने की चेन की चोरी - Riddles in Hindi With Answers -:

रात को बारिश खूब जोरो से आ रही थी। सुबह मौसम एकदम साफ था। एक भी बारिश नहीं आ रहा था। मनोज ने अपनी पत्नी से पकौड़ी बनवाई और मजे से खाया। जब उसने जी भर खा लिया तो उसे नहाने का मन हुआ। वह अपने बाथरूम में नहाने के लिए चला गया। नहाने जाने से पहले उसने अपनी सोने की चैन मेज पर रख दी।

जब वह 10 मिनट के बाद नहाकर बाहर निकला तो मनोज की सोने की चेन गायब थी। मनोज सोचने लगा कि मेरी चैन किसने चुरा ली। मनोज के घर में एक ड्राइवर, एक माली और एक काम वाली बाई काम करते हैं, जो इस समय अपने - अपने काम को करने के लिए घर पर आये थे।

अब मनोज ने इन तीनों को अपने पास बुलाया और उनके पिछले 10 मिनट के काम का जायजा लिया तो -

ड्राइवर ने बताया कि - वह गैरेज में जाकर गाड़ी को साफ कर रहा था।

माली ने बताया कि - वह बगीचे में जाकर फूलों को पानी दे रहा था।

कामवाली बाई ने बताया कि - वहां बैडरूम में साफ सफाई का कार्य कर रही थी।

उनकी बातें सुनकर मनोज तुरंत भाँप गया कि उसकी घड़ी किसने चुराई है।

सोने की चेन की चोरी - Paheliyan Image With Answers

 क्या आपको अभी तक नहीं पता चला। अगर आपको नहीं पता चला तो एक बार प्रश्न को पुनः पढ़िए और उत्तर को ढूंढिए , क्योंकि इस प्रश्न का उत्तर इसी प्रश्न में उपस्थित है।

अगर आप उत्तर ढूंढने में असमर्थ है तो मैं आपको बताता हूं की मनोज कैसे भाँप गया कि उसकी सोने की चेन किसने चुराई है आइए जानते हैं।


Dimagi Paheli & Puzzles Questions and Answers in Hindi -:

उत्तर - मनोज ने जब तीनों को बुलाकर उनसे 10 मिनट के कार्य का जब जायजा लिया तो उसने पाया कि माली झूठ बोल रहा है।

क्योंकि रात को बारिश इतना अधिक आया था कि बगीचे में जाकर पानी डालने की आवश्यकता ही नहीं थी, परंतु माली ने कहा था कि वह बगीचे में जाकर फूलों में पानी दे रहा था।

मालिक इस झूठ बोलने के कारण मनोज तुरंत भाग गया कि मारी झूठ बोल रहा है और मेरी सोने की चैन इसी ने चुराई है।

Post a Comment

0 Comments

Close Menu