पत्थरबाजी का खेल - Jasoosi Paheliyan With Answers

पत्थरबाजी का खेल - Riddles in Hindi With Answers -:

रोहित, मोहित, रमेश और दुष्यन्त 1 दिन नदी के किनारे पर घूमने निकले। नदी के किनारे-किनारे घूमते हुए वे ऐसे स्थान पर पहुंचे, जहां एक चट्टान नदी के बीचो-बीच में था। चट्टान को देखकर चारों को मन में एक ख्याल आया। उन्होंने एक योजना बनाई जिसके तहत वे एक खेल खेलने लगे। खेल यह था कि सबको 5-5 पत्थर मिले। इन पत्थरों में से जो सबसे अधिक पत्थर उस चट्टान पर मार देगा, वह विजयी घोषित होगा।

रोहित ने जब पत्थर मारा तो उसके तीन पत्थर चट्टान से टकराये और एक पत्थर पानी में गिर गया। मोहित ने जब चट्टान पर पत्थर मारा तो उसके दो पत्थर चट्टान से टकराये और सभी पत्थर पानी में गिर गए।

रमेश जब चट्टान को पत्थर मारने लगा तो उससे एक भी पत्थर चट्टान पर नहीं लगा और सभी पत्थर पानी में गिर गए। जब दुष्यन्त ने चट्टान पर पत्थर मारना आरंभ किया तो उसके सभी पत्थर चट्टान पर लगे परंतु तभी किसी ने उसे एक पत्थर मारकर लहूलुहान कर दिया। क्या बता सकते हैं कि उसे किसने एक पत्थर मारा है?


पत्थरबाजी का खेल - Image Jasoosi Paheliyan With Answers


अगर आपको जवाब नहीं मिल रहा है तो प्रश्न को एक बार और पढ़िए और इसका Answer दीजिए क्योंकि प्रश्न का जवाब, इसी प्रश्न में ही छिपा है।

क्या आपने प्रश्न को दुबारा पढ़ा, आपको जवाब मिला। अगर नहीं उत्तर मिला तो कोई बात नहीं। आइए हम दोनों मिलकर इस सवाल को Solve करते हैं।



Dimagi Paheli & Puzzles Questions and Answers in Hindi -:

उत्तर - अगर आप प्रश्न को ध्यान से पढ़ेंगे तो देखेंगे, रोहित ने जब चट्टान को पत्थर मारना प्रारंभ किया है तो उसके तीन पत्थर तो चट्टान से लग गए बाकी दो पत्थरों में से एक ही पत्थर उसके नदी में गिरे और उसने एक पत्थर बचा लिया।

अंत में जब दुष्यंत ने पाँचो पत्थरों को चट्टान से मार दिया तो ईर्ष्या में आकर रोहित ने , दुष्यंत को एक पत्थर मारकर लहूलुहान कर दिया।

Post a Comment

0 Comments

Close Menu