जहाज कप्तान के घड़ी व सोने की चेन की चोरी - Jasoosi Paheliyan With Answers

जहाज कप्तान के घड़ी व सोने की चोरी किसने किया? Riddles in Hindi With Answers -:

एक जापानी जहाज अपने लक्ष्य अरब सागर की तरफ बढ़ रहा था। चारों ओर मौसम एकदम साफ था और लक्ष्य तक पहुचने में एक दिन का और समय लगने वाला था। कप्तान को अब नहाने मन करने लगा। 

कप्तान ने अपनी रोलेक्स की घड़ी और सोने की चेन को उतारकर, बाहर रख दिया और नहाने के लिए बाथरूम में चला गया। लेकिन जब वह बाथरूम से नहाकर वापस आया तो उसने देखा कि उसका सोने का चेन और घडी दोनों गायब थीं। उसे बहुत झटका लगा कि आखिर में उसके सोने के चेन और घड़ी को किसने चुरा लिया।

अब कप्तान ने जहाज के बाकी सदस्यों और कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया। उसने सभी से उनके पिछले पंद्रह मिनट का जायजा लिया और पूछा कि चोरी के समय वे कहाँ थे -

Cook : मैं फ्रीज से मीट निकल कर उसे पकाने की तैयारी कर रहा था।

Engineer : सर, मैं जनरेटर के इंजन पर काम कर रहा था ताकि वो और भी बेहतर तरीके से काम कर सके।

Radio Officer : मैं कंट्रोल रूम में था सर और रेडियो सिग्नल दे रहा था।

नाविक : सर, मैं झंडा ठीक कर रहा था, क्योंकि किसी ने गलती झंडा को उल्टा लगा दिया था।

Voice Captain : सर मैं बहुत दिनों से अच्छी तरह सोया नहीं था इसलिए थोड़ी आँख लगा गयी थी।

जहाज के कप्तान ने सबकी बातों को सुना और उसको तुरन्त समझ आ गया कि उसकी Rolex Watch और सोने की चेन किसने चुराई है।


जहाज कप्तान के घड़ी व सोने की चेन की चोरी - Jasoosi Paheliyan Image With Answers

क्या आपको अभी तक पता चला कि जहाज के कप्तान की घड़ी और सोने की चेन किसने चुराई थी।

अगर नहीं पता चला तो अपना दिमाग लगाइए और बताइए। जैसे ही आपको पता चले हमें जबाब पता चले हमे जरूर बताइएगा, अगर आपको Answer नहीं मिलता है तो हम दोनों मिलकर इस जासूसी पहेली को सुलझा लेंगे।



Dimagi Paheli & Puzzles Questions and Answers in Hindi -:

उत्तर - अगर आप प्रश्न को ध्यान से पढ़ेंगे तो पाएंगे कि जहाज के सभी कर्मचारी ने अपनी अपनी राय रखी थी। परन्तु उसमें से एक कर्मचारी झूठ बोल रहा था। वो कर्मचारी कोई और नहीं नाविक था। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि नाविक झूठ कैसे बोल रहा था तो आइए हम आपको बताते हैं कि नाविक झूठ कैसे बोल रहा था।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि जहाज जापान का था इसलिए जहाज पर लगा हुआ झंडा भी जापानी ही होगा। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि जहां से झंडा ऐसा झंडा है जो उल्टा हो या सीधा एक ही जैसा रहता है। इसलिए जापान के झंडे को उल्टा और सीधा रहने पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इस प्रकार जैसे ही नाविक ने झंडा उल्टा होने की बात कही, जहाज का कप्तान तुरंत जान गया कि नाविक झूठ बोल रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Close Menu